Posts

Showing posts with the label BJP

नई जिम्मेदारी का संकल्प: कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी की उपस्थिति में संभाला कार्यभार

Image
भाजपा कार्यालय इंदौर में कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी और संभागीय प्रभारी श्री रावत जी की उपस्थिति में पदभार ग्रहण। भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित संगठन में दायित्व परिवर्तन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, आज भाजपा कार्यालय इंदौर में एक गरिमामयी वातावरण के बीच मुझे नई जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठों के सानिध्य में पदभार ग्रहण मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री आदरणीय भाई साहब श्री कैलाश विजयवर्गीय जी एवं संभागीय संगठन प्रभारी आदरणीय श्री रणवीर सिंह रावत जी की उपस्थिति में आज भाजपा कार्यालय स्थित कोषाध्यक्ष कक्ष में विधिवत पदभार ग्रहण किया। आदरणीय भाई साहब और रावत जी ने स्वयं मुझे कुर्सी पर बिठाकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। मेरे जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता के लिए यह क्षण अत्यंत भावुक और गौरवशाली रहा, जब संगठन के इतने वरिष्ठ स्तंभों ने अपना मार्गदर्शन देकर मुझे नई भूमिका के लिए तैयार किया। संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की कार्यप्रणाली को लेकर आदरणीय भाई साहब से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए। संगठन विस्तार और कार्यप्रणाली पर हुआ मार्गदर्शन पदभार ग्रहण करने के पश्चात आदरणीय भाई साहब के ...

भाजपा कार्यालय इंदौर में वरिष्ठ नेतृत्व का आगमन: राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत का भव्य स्वागत

Image
भाजपा कार्यालय इंदौर में राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते पदाधिकारी। इंदौर। सांगठनिक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन हेतु भारतीय जनता पार्टी कार्यालय इंदौर में आज वरिष्ठ नेतृत्व का आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं SIR के राष्ट्रीय प्रभारी माननीय श्री तरुण चुघ जी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग के प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत जी का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। भाजपा कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व ने अपने शीर्ष नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ जी के इंदौर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। स्वागत समारोह के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से भेंट की और सांगठनिक विषयों पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत जी का स्वागत करते हुए भाजपा पदाधिकारी इस अवसर पर इंदौर भाजपा के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया। नेताओं की इस गरिमामयी उपस्थिति ने आगामी संग...

इंदौर में 'यूनिटी मार्च' का भव्य स्वागत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में गूँजा राष्ट्रवाद का स्वर

Image
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर आगमन पर 'यूनिटी मार्च' के दौरान तलवार भेंट कर भव्य स्वागत करते भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला एवं अन्य साथी।  इंदौर। देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय भावना को एक सूत्र में पिरोने के पावन उद्देश्य से नागपुर से शुरू हुई 'सरदार पटेल @150 यूनिटी मार्च' का इंदौर आगमन हुआ। माँ अहिल्या की पावन धरा पर इस यात्रा का भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे पूरा शहर उत्साह, ऊर्जा और देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पुष्पवर्षा और उत्साह के साथ 'नर्मदा प्रवाह यात्रा' का अभिनंदन नर्मदा प्रवाह यात्रा ‘यूनिटी मार्च’ के इंदौर पहुँचने पर शहरवासियों ने यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। इंदौर की संगठित सहभागिता और जन-उत्साह ने इस आयोजन को न केवल भव्य बनाया, बल्कि राष्ट्रीय एकता का एक प्रेरक संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति इस विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। उनके साथ मंच पर प्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति ने...

भाजपा आजीवन सहयोग निधि राशि का अंशदान सौंपा

Image
  आजीवन सहयोग निधि के अंतर्गत मंडलों द्वारा एकत्रित राशि का अंशदान आज मंडल अध्यक्ष श्री संत रविदास ‘गुड्डू कुमायूं’ जी को सौंपा गया। यह अनुदान आदरणीय महानगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा जी तथा यशस्वी महापौर एवं आजीवन सहयोग निधि प्रभारी श्री पुष्यमित्र भार्गव जी द्वारा भाजपा के संगठनात्मक कार्य हेतु प्रदान किया गया इस अवसर पर महामंत्री सुधीर कोल्हे जी, सहसंयोजक जवाहर मंगवानी जी एवं पराग जी भाजपा कोषाध्यक्ष सचिन बंसल जी उपस्थित रहे। संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण योगदान सराहनीय है।

नई जिम्मेदारी: श्री सचिन बंसल इंदौर भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष नियुक्त!

Image
श्री सचिन बंसल को भारतीय जनता पार्टी इंदौर का कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर माननीय विधायक श्री गोलू शुक्ला जी ने आशीर्वाद प्रदान किया।  भारतीय जनता पार्टी, इंदौर नगर ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए, शहर के जाने-माने उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता श्री सचिन बंसल को महत्वपूर्ण पद नगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति 28 अक्टूबर को पार्टी द्वारा जारी की गई। उनके साथ उपाध्यक्ष, महामंत्री, नगर मंत्री, मिडिया प्रभारी जैसे पदों पर 33 नामों की घोषणा की गई।  बहुमुखी व्यक्तित्व और संगठनात्मक अनुभव श्री बंसल का एक बहुआयामी व्यक्तित्व है और वे विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं आप अध्यक्ष, इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (Indian Plast Pack Forum), चेयरमैन  इंडियन प्लास्टिक इंस्टीट्यूट (IPI) इंदौर चैप्टर, कार्यकारिणी सदस्य एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, मध्य प्रदेश (AIMP), प्रधान संपादक: इंडियन प्लास्ट टाइम्स (Indian Plast Times) समाचार पत्र, सदस्य इंदौर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन सहित प्लास्टिक उद्योग से जुड़े है। श्री बंसल सामाजिक, खेल और शासकीय गतिविधियों...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की तकदीर और तस्वीर बदली: विकसित भारत पर प्रबुद्धजन संवाद

Image
 प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की तकदीर और तस्वीर बदली: विकसित भारत पर प्रबुद्धजन संवाद इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन वृतांत, उपलब्धियों और 'विकसित भारत' विषय पर शनिवार को जाल सभागृह में भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत एक प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, सांसद श्री शंकर लालवानी और नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा सहित कई प्रमुख नेता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन इस संवाद में उपस्थित रहे। कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा अध्यक्ष सुमित मिश्रा के नेतृत्व में किया गया था। आयोजन के सुत्रधारा सचिन बंसल, धीरज खंडेलवाल, रानु अग्रवाल आदि थे।  केबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने आपदा को अवसर में बदलने का काम किया है। उन्होंने जोर दिया कि मोदी जी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में तरक्की हुई है, खासकर रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बना है। उन्होंने कहा कि सेना को सशक्त बनाने के लिए मोदी जी ने सबसे पहले कदम उठाए...
Image
 चीनी से बनेगा बायो प्लास्टिक, देश का पहला संयंत्र स्थापित  - इंदौर आया 'बायो युग ऑन द व्हील्स', सेमिनार संपन्न इंदौर मप्र। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'मेक इन इंडिया' विजन को साकार करते हुए, बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड ने देश का पहला बायोप्लास्टिक (पॉलीलैक्टिक एसिड-पीएलए) प्लांट स्थापित किया है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई क्रांति लाएगा। शुक्रवार को इंदौर में 'बायो युग ऑन द व्हील्स' कार्यक्रम में इस बायोप्लास्टिक से बने उत्पादों को देखने का अवसर मिला। प्लास्टिक एवं पैकेजिंग उद्योगों की संस्था इंडियन प्लास्ट पैक फोरम और बलरामपुर चीनी मिल द्वारा आयोजित प्रदर्शनी और सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोलू शुक्ला और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा थे। अतिथियों ने एक वाहन पर बनाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और पीएलए आधारित उत्पादों का निरीक्षण किया। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल ने बताया कि चीनी को पॉलीलैक्टिक  एसिड में कन्वर्ट कर उसे अनेक उत्पाद बनाए जा सकते है...
Image
 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव - तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, उद्योगपतियों ने भी किया स्वागत इंदौर, अगस्त 25: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है, और अब कोई भी अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस अभियान में मुख्यमंत्री के साथ नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई नेता शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान इंदौर शहर देशभक्ति के जोश और जुनून में डूबा नजर आया, जहां हर तरफ तिरंगे लहरा रहे थे और "वंदे मातरम" के नारे गूंज रहे थे। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का सम्मान करने पर जोर दिया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। यात्रा के दौरान, इंदौर को लगातार आठवीं बार सबसे स्वच्छ शहर बनाने वाले सफाई कर...

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी से सौजन्य भेंट

Image
  भारतीय जनता पार्टी ने देश में आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर 25 जून 2025, बुधवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आपातकाल विभीषिका  विषय पर एक प्रभावशाली संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुझे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद, प्रखर वक्ता, विचारक एवं विश्लेषक डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी से सौजन्य भेंट का अवसर प्राप्त हुआ। डॉ. त्रिवेदी राष्ट्रीय नीति, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों, विशेष रूप से भाजपा के वैचारिक पहलुओं पर अपने गहन विचारों से सदैव प्रभावित करते हैं। संगोष्ठी में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट , सांसद शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई और विधायक महेंद्र हार्डिया  सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। यह आयोजन आपातकाल के काले अध्याय को याद करने और संविधान के महत्व को रेखांकित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

भाजपा के 11 साल, बेमिसाल- प्रोफेशनल मीट इंदौर- 11 जून 2025

Image
  भारत 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित होगा: दुष्यंत गौतम  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र में अपनी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में एक व्यापक 'प्रोफेशनल मीट' का आयोजन किया।   यह आयोजन पार्टी के 'संकल्प से सिद्धि' अभियान के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों तक पहुंचाना था। इस राष्ट्रव्यापी 'प्रोफेशनल मीट' में कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में श्री   दुष्यंत गौतम जी, ( राष्ट्रीय महामंत्री) ,  श्री विष्णुदत्त शर्मा  (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा मध्य प्रदेश), और कैबिनेट मंत्री  श्री कैलाश विजय  शामिल थे। इन नेताओं ने विभिन्न सत्रों में पेशेवरों के साथ संवाद किया, जिसमें सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और भविष्य के लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में ...

बजट पर चर्चा 2025: एक रोमांचक अनुभव

Image
भारतीय जनता पार्टी  द्वारा आयोजित बजट पर चर्चा आयोजन इंदौर 22 मार्च 2025 इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 22 मार्च 2025 को आयोजित भारतीय जनता पार्टी इंदौर के "बजट पर चर्चा" कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। यह कार्यक्रम केंद्रीय बजट के बाद आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य बजट में प्रस्तावित योजनाओं और नीतियों पर विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा करना था। इस आयोजन में केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के बजट पर संयुक्त रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पटना साहिब से सांसद, श्री रविशंकर प्रसाद जी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्री मनोज पटेल, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा और जिला अध्यक्ष श्री श्रवण चावडा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। मुझ...