भोपाल में एमएसएमई मंत्री माननीय चेतन्य कश्यप जी से शिष्टाचार भेंट

MSME मंत्री श्री चैतन्य कश्यप जी से आत्मीय मुलाकात कर इंदौर के औद्योगिक विकास और 'आजीवन सहयोग निधि' पर सार्थक चर्चा की। साथ में विधायक श्री गोलू शुक्ला जी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

​आज भोपाल में मध्य प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कश्यप जी से आत्मीय मुलाकात हुई। इस अवसर पर आदरणीय विधायक एवं बड़े भाई श्री गोलू शुक्ला जी के साथ भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष व इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल जी, भाजपा कार्यालय मंत्री श्री विशाल यादव जी एवं श्री रानू अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे।

​चर्चा के दौरान इंदौर के उद्योगों के हित में किए जा रहे नए प्रयासों और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विस्तार से संवाद हुआ। साथ ही माननीय मंत्री जी के साथ भाजपा के 'आजीवन सहयोग निधि' कार्यक्रम के विषय में भी सार्थक चर्चा की गई। इंदौर की प्रगति और औद्योगिक सशक्तिकरण के प्रति हम सभी पूर्णतः संकल्पित हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा के 11 साल, बेमिसाल- प्रोफेशनल मीट इंदौर- 11 जून 2025

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी से सौजन्य भेंट

Unveiling the Future "The Surging Growth of the Plastics Industry"