Posts

Showing posts with the label भारतीय जनता पार्टी

अनुशासन और आतिथ्य का संगम: इंदौर में संपन्न हुई भाजपा की 'वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला'

Image
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के सफल आयोजन हेतु व्यवस्था प्रभारी सचिन बंसल की पीठ थपथपाकर प्रशंसा करते माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी।"  इंदौर, जो अपनी स्वच्छता और स्वाद के लिए विश्व प्रसिद्ध है, हाल ही में भाजपा का एक महत्वपूर्ण आयोजन  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026   वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का साक्षी बना। डेली कॉलेज में आयोजित इस आयोजन में 6 राज्यों के लगभग 348 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह आयोजन न केवल वैचारिक विमर्श का केंद्र रहा, बल्कि इसने भाजपा के कठोर अनुशासन और इंदौर की बेमिसाल मेहमाननवाजी की नई मिसाल पेश की। मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग जी के साथ चर्चा का अवसर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने कार्यशाला में स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन की मजबूती अनुशासन से ही संभव है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला स्तरीय वर्गों में अब मंत्री, सांसद या विधायक—कोई भी हो—सबको रात वहीं रुकना होगा। कार्यशाला में मोबाइल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा, जिससे कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान प्र...

भोपाल में एमएसएमई मंत्री माननीय चेतन्य कश्यप जी से शिष्टाचार भेंट

Image
MSME मंत्री श्री चैतन्य कश्यप जी से आत्मीय मुलाकात कर इंदौर के औद्योगिक विकास और 'आजीवन सहयोग निधि' पर सार्थक चर्चा की। साथ में विधायक श्री गोलू शुक्ला जी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे। ​आज भोपाल में मध्य प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कश्यप जी से आत्मीय मुलाकात हुई। इस अवसर पर आदरणीय विधायक एवं बड़े भाई श्री गोलू शुक्ला जी के साथ भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष व इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल जी, भाजपा कार्यालय मंत्री श्री विशाल यादव जी एवं श्री रानू अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे। ​चर्चा के दौरान इंदौर के उद्योगों के हित में किए जा रहे नए प्रयासों और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विस्तार से संवाद हुआ। साथ ही माननीय मंत्री जी के साथ भाजपा के 'आजीवन सहयोग निधि' कार्यक्रम के विषय में भी सार्थक चर्चा की गई। इंदौर की प्रगति और औद्योगिक सशक्तिकरण के प्रति हम सभी पूर्णतः संकल्पित हैं।

भाजपा कार्यालय इंदौर में वरिष्ठ नेतृत्व का आगमन: राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत का भव्य स्वागत

Image
भाजपा कार्यालय इंदौर में राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते पदाधिकारी। इंदौर। सांगठनिक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन हेतु भारतीय जनता पार्टी कार्यालय इंदौर में आज वरिष्ठ नेतृत्व का आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं SIR के राष्ट्रीय प्रभारी माननीय श्री तरुण चुघ जी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग के प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत जी का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। भाजपा कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व ने अपने शीर्ष नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ जी के इंदौर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। स्वागत समारोह के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से भेंट की और सांगठनिक विषयों पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत जी का स्वागत करते हुए भाजपा पदाधिकारी इस अवसर पर इंदौर भाजपा के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया। नेताओं की इस गरिमामयी उपस्थिति ने आगामी संग...

इंदौर में 'यूनिटी मार्च' का भव्य स्वागत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में गूँजा राष्ट्रवाद का स्वर

Image
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर आगमन पर 'यूनिटी मार्च' के दौरान तलवार भेंट कर भव्य स्वागत करते भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला एवं अन्य साथी।  इंदौर। देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय भावना को एक सूत्र में पिरोने के पावन उद्देश्य से नागपुर से शुरू हुई 'सरदार पटेल @150 यूनिटी मार्च' का इंदौर आगमन हुआ। माँ अहिल्या की पावन धरा पर इस यात्रा का भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे पूरा शहर उत्साह, ऊर्जा और देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पुष्पवर्षा और उत्साह के साथ 'नर्मदा प्रवाह यात्रा' का अभिनंदन नर्मदा प्रवाह यात्रा ‘यूनिटी मार्च’ के इंदौर पहुँचने पर शहरवासियों ने यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। इंदौर की संगठित सहभागिता और जन-उत्साह ने इस आयोजन को न केवल भव्य बनाया, बल्कि राष्ट्रीय एकता का एक प्रेरक संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति इस विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। उनके साथ मंच पर प्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति ने...

भाजपा आजीवन सहयोग निधि राशि का अंशदान सौंपा

Image
  आजीवन सहयोग निधि के अंतर्गत मंडलों द्वारा एकत्रित राशि का अंशदान आज मंडल अध्यक्ष श्री संत रविदास ‘गुड्डू कुमायूं’ जी को सौंपा गया। यह अनुदान आदरणीय महानगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा जी तथा यशस्वी महापौर एवं आजीवन सहयोग निधि प्रभारी श्री पुष्यमित्र भार्गव जी द्वारा भाजपा के संगठनात्मक कार्य हेतु प्रदान किया गया इस अवसर पर महामंत्री सुधीर कोल्हे जी, सहसंयोजक जवाहर मंगवानी जी एवं पराग जी भाजपा कोषाध्यक्ष सचिन बंसल जी उपस्थित रहे। संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण योगदान सराहनीय है।