सेवा के 12 वर्ष, सुशासन का विश्वास: इंदौर में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' एवं राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान का सफल आयोजन
"12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के – सेवा, सुशासन और विकसित भारत का अटूट संकल्प!!" इसी मूलमंत्र के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक व्यापक राष्ट्रव्यापी विशेष जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस महा-अभियान का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और 'विकसित भारत' के दूरदर्शी दृष्टिकोण को देश के घर-घर तक पहुंचाना है। इसी राष्ट्रव्यापी अभियान की कड़ी में इंदौर के प्रतिष्ठित जाल सभागृह में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री आदरणीय श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी का अत्यंत प्रेरक मार्गदर्शन हम सभी को मिला। उन्होंने अपने उद्बोधन में विस्तार से बताया कि कैसे पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आई है। इस महत्वप...