Posts

Showing posts with the label #Plast Pack 2026

'प्लास्ट पैक 2026' की सफलता के लिए MPIDC का मिलेगा पूरा सहयोग

Image
एमपीआईडीसी की कार्यकारी निदेशक सुश्री प्रीति यादव को 'प्लास्ट पैक 2026' का प्रस्ताव सौंपते हुए इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल व अन्य सदस्य। मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देने वाले महा-आयोजन 'प्लास्ट पैक 2026' की तैयारियों अब जोर पकड़ चुकी हैं। इसी सिलसिले में इंडियन प्लास्ट पैक फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्री सचिन बंसल के नेतृत्व में एमपीआईडीसी (MPIDC) इंदौर की कार्यकारी निदेशक सुश्री प्रीति यादव से मिला। इस महत्वपूर्ण भेंट में आगामी प्रदर्शनी की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई और शासन के निरंतर सहयोग को लेकर सकारात्मक बातचीत की गई। अध्यक्ष श्री सचिन बंसल ने 27 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन का औपचारिक प्रस्ताव रखते हुए पिछले संस्करण की सफलता में मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। सुश्री प्रीति यादव ने तैयारियों की सराहना करते हुए इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया है। मुलाकात के दौरान श्री हितेश मेहता, श्री जाहिद शाह और श्री संजीव सचदेवा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। #IPPF #MPIDC #Indor...

माइलस्टोन्स और मोमेंटम: Plast Pack 2026 की ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ते कदम!

Image
हर बीतता दिन हमें ‘Plast Pack 2026’ के हमारे इस महाकुंभ के और करीब ला रहा है, और अब तक की प्रगति वाकई अत्यंत प्रेरणादायक है। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (IPPF) के बैनर तले आयोजित होने वाला यह आगामी आयोजन, सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी और भव्य इंडस्ट्रियल एग्ज़िबिशन बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।  इस भव्य आयोजन को सफलता के नए शिखर पर पहुँचाने के लिए हमारे सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य ज़मीनी स्तर पर लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में हमारे पीथमपुर दौरे के दौरान, हमारी टीम को उद्योग जगत के दिग्गजों से अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ है इंडस्ट्री के इन प्रतिष्ठित लीडर्स और नए स्पॉन्सर्स के लगातार हमारे साथ जुड़ने से यह स्पष्ट है कि इस बार का आयोजन न केवल भव्य होगा, बल्कि तकनीकी और व्यावसायिक रूप से भी मील का पत्थर साबित होगा। हमारी पूरी टीम एक वर्ल्ड-क्लास एग्ज़िबिशन आयोजित करने के लिए पहले से कहीं अधिक ऊर्जावान और प्रतिबद्ध है। आपके निरंतर सहयोग, विश्वास और सहभागिता के लिए हृदय से आभार! आइए, मिलकर प्लास्टिक और पैकेजिंग इंडस्ट्री के भविष्य को एक नई दिशा दें। 🙏✨ #PlastPack2026 #IPPF #Indore #...