Posts

Showing posts from December, 2023

प्लास्टिक मशीनरी की वैश्विक प्रदर्शनी प्लास्टफोकस का इंदौर में रोड शो संपन्न

Image
औद्योगिक मशीनरी के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रहा है देश, विदेशों पर निर्भरता कम हुई   इंदौर में रोड शो संपन्न, बडी संख्या में प्लास्टिक उद्योग शामिल हुए   प्लास्टिक मशीनों निर्मातो के सबसे बड़े आयोजन प्लास्टर फोकस के आयोजन का इंदौर में रोड शो संपन्न हुआ। प्लास्टिक मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मप्र के अग्रणी प्लास्टिक उद्योगों के संगठन इंडियन प्लास्ट पैक फोरम सहित अनेक औद्योगिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। आयोजन में आगामी 1 से 5 फरवरी 2024 को दिल्ली में आयोजित होने वाले प्लास्टिक फोकस एक्सपो की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।    प्लास्टिक मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री तुषार पारिख ने बताया कि देश में निर्माण और उत्पादन को बढाने के दिशा में उच्च गुणवत्ता और तेजी से उत्पादन करने वाली मशीनों की दिशा में पिछले कुछ वर्षों में बहुत शोध किया गया है। इससे देश के मशीन निमार्ताओं की विदेशों से निर्भरता कम हुई है। पहले किसी भी क्षेत्र में मशीनों के निर्माण में चीन, ताइवान और जापान की मशीनें बेहतर मानी जाती थी। लेकिन अब इस स्