Posts

Showing posts with the label भोपाल

संगठन सर्वोपरि, सेवा संकल्प निरंतर!

Image
"भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी से आत्मीय भेंट। इस अवसर पर विधायक श्री गोलू शुक्ला जी एवं इंदौर नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा जी की विशेष उपस्थिति रही।" आज भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी से आत्मीय भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सादगी और जनसेवा की मिसाल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के लोकप्रिय विधायक बड़े भाई श्री गोलू शुक्ला जी एवं इंदौर महानगर के ऊर्जावान नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष जी का ओजस्वी मार्गदर्शन, सांगठनिक विस्तार के उनके विचार और मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति उनका समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उनके आशीर्वाद से संगठन को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा मिली है। #BJP #MadhyaPradesh #Indore #HemantKhandelwal #GoluShukla #SumitMishra #SachinBansal #BJPMP

सिपेट भोपाल प्रमुख से मुलाकात- PLAST PACK 2025 के लिए चर्चा

Image
इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल के नेतृत्व में उद्योगपतियों के प्रतिनिधी मंडल ने भोपाल सिपेट के प्रिसिंपल डायरेक्टर एवं हेड डॉ. संदेश कुमार जैन से मुलाकात की। इस दौरान आईपीपीएफ द्वारा आयोजित होने वाली  प्लास्ट पैक-2025 औद्योगिक  प्रदर्शनी  के दौरान राष्ट्रीय संगोष्ठी और सम्मेलन के आयोजन के लिए सीआईपीईटी के साथ सारगर्भित चर्चा की गई।  इस अवसर पर PLAST PACK 2025 के चेयरमेन श्री हितेश मेहता, आईपीपीएफ उपाध्यक्ष श्री जाहिद शाह,श्री संजीव सचदेवा, श्री विशाल सोनी आदि उपस्थित थे।