Posts

Showing posts from March, 2024

- उद्योगपति सचिन बंसल राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य नामंकित

Image
 प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए राज्य स्तरीय सलाहकार समिति का गठन इंदौर। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए राज्य शासन द्वारा राज्य स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इस समिति में इंदौर के उद्योगपति श्री सचिन बंसल अध्यक्ष इंडियन प्लास्ट पैक फोरम को विशेष रूप से सदस्य नामंकित किया गया है। मप्र शासन ने केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी राजपत्र के संशोधित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 ( Plastic Waste Management Rules 2016) अंतर्गत बिन्दु क 16 के अनुसार प्लास्टिक एवं पैकेजिंग के सबसे महत्वपूर्ण प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति का पुनर्गठन हुआ। जिसमें नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय की अनुशंसा पर श्री सचिन बंसल को राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के विशेष सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है।  प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट ईपीआर देश के मुख्य वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स है। श्री बंसल प्लास्टिक रिसायक्लिंग एक्सपर्ट होने के साथ ही औद्योगिक संगठन इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष और भास्कर रेजिन्स प्रा

-इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो में 350 से अधिक कंपनीयां हुई शामिल

Image
मध्य भारत की सबसे बड़ा औद्योगिक प्रदर्शनी का इंदौर में शुभारंभ औद्योगिक विकास के लिए हर संभव प्रयास, एग्जिबिशन सेंटर की जमीन तय, लैंड यूज बदलने के बाद मिलेगी- विजयवर्गीय इंदौर, मध्य प्रदेश: मध्य भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रदर्शनी, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो 2024 8 से 11 मार्च 2024 तक लाभ गंगा एग्जिबिशन सेंटर बायपास के समीप आयोजित किया गया है। एक्सपो का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री, मप्र शासन ने किया। इस वर्ष के एक्सपो में मुख्य रूप से बड़े मशीन निर्माता और कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही है।  बड़े मशीन निर्माताओं के इंदौर आने से विजिटरों को लाइव मशीन डेमों देखने का मौका मिला। विजिटर एक्सपो में बड़ी मशीनों से उत्पाद बनते हुए देख जानकारी ले रहे है। । इस दौरान 350 स्टॉलों पर रॉ मटेरियल, पार्ट्स, आदि कंपनियों द्वारा प्रदर्शित कर रही है। एक्सपो को इंडियन प्लास्ट पैक फोरम, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र, और बीएनआई के संयुक्त तत्वाधान में फ्यूचर कम्युनिकेशन इंवेट एंड एग्जिबिशन प्रा. लि. द्वारा आयोजित किया जा रहा है।  एक्सपो का शुभारंभ

मध्य भारत की सबसे बड़ा औद्योगिक प्रदर्शनी 8 से इंदौर में

Image
  इंदौर , मध्य प्रदेश: 8 से 11 मार्च 2024 तक इंदौर में मध्य भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रदर्शनी , इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो 2024 आयोजित होगा। यह एक्सपो अनेक वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष भी इसका आयोजन लाभ गंगा एग्जिबिशन सेंटर बायपास के समीप किया जाएगा। इस एक्सपो को इंडियन प्लास्ट पैक फोरम , एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र , और बीएनआई के संयुक्त तत्वाधान में फ्यूचर कम्युनिकेशन इंवेट एंड एग्जिबिशन प्रा. लि. द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के एक्सपो में मुख्य रूप से बड़े मशीन निर्माता और कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। विजिटर एक्सपो में बड़ी मशीनों से उत्पाद बनते हुए देख सकेंगे। इस दौरान 3 50 स्टॉलों पर रॉ मटेरियल , पार्ट्स , आदि कंपनियों द्वारा प्रदर्शित किए जाएंगे। एक्सपो का शुभारंभ कार्यक्रम 8 मार्च 2024 को आयोजन स्थल पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कैलाश विजयवर्गीय , नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री , मप्र शासन होंगे। बड़े मशीन निर्माताओं के इंदौर आने से विजिटरों को लाइव मशीन डेमों देखने का मौका मिलेगा। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम क