मध्य भारत की सबसे बड़ा औद्योगिक प्रदर्शनी 8 से इंदौर में

 


इंदौर, मध्य प्रदेश: 8 से 11 मार्च 2024 तक इंदौर में मध्य भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रदर्शनी, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो 2024 आयोजित होगा। यह एक्सपो अनेक वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष भी इसका आयोजन लाभ गंगा एग्जिबिशन सेंटर बायपास के समीप किया जाएगा। इस एक्सपो को इंडियन प्लास्ट पैक फोरम, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र, और बीएनआई के संयुक्त तत्वाधान में फ्यूचर कम्युनिकेशन इंवेट एंड एग्जिबिशन प्रा. लि. द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष के एक्सपो में मुख्य रूप से बड़े मशीन निर्माता और कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। विजिटर एक्सपो में बड़ी मशीनों से उत्पाद बनते हुए देख सकेंगे। इस दौरान 350 स्टॉलों पर रॉ मटेरियल, पार्ट्स, आदि कंपनियों द्वारा प्रदर्शित किए जाएंगे। एक्सपो का शुभारंभ कार्यक्रम 8 मार्च 2024 को आयोजन स्थल पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री, मप्र शासन होंगे। बड़े मशीन निर्माताओं के इंदौर आने से विजिटरों को लाइव मशीन डेमों देखने का मौका मिलेगा।

इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल ने बताया कि  इस वर्ष के आयोजन में मुख्य रूप से बडे मशीन निर्माता और कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों का जीवंत प्रदर्शन करेगें। विजिटर एक्सपो में बड़ी मशीनों से उत्पाद बनते हुए देख सकेगें। इस दौरान लगभग 350 स्टॉलों पर रॉ मटेरियल, पार्ट्स, आदि कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उद्योगपतियों से चर्चा, सम्मान समारोह और टॉक शो आदि का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन में 2 लाख से अधिक विजिटर शामिल होगें।


एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र के अध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने बताया कि मप्र के सभी प्रमुख शहरों में ब्रांडिंग और रोड शो के माध्यम से उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में मुंबई, दिल्ली सहित सभी महानगरों से बड़े उद्योग समूह और निर्माता शामिल होंगे। साथ ही मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, और उत्तर प्रदेश से भी उद्योगपति इस आयोजन में भाग लेंगे।

फ्यूचर कम्युनिकेशन इंवेट एंड एग्जिबिशन प्रा. लि. के डायरेक्टर श्री लक्ष्मण दुबे ने बताया कि इस बार का एक्सपो में अनेक ऐसे उत्पाद और कंपनियां शामिल होंगी जो पहली बार टियर-2 शहरों में आ रही हैं।  देश की मुख्य मशीन बनाने वाली  कंपनियों जैसे जयश्री मशीन टुल्स, ज्योती CNC, भव्या मशीन टूल्स, मेहता केड केम,  लेजर टेक्नोलॉजी, क्रिष्ना शॉट ब्लास्ट, ABK लेजर,  महक CNC सहित अनेक मशीन निर्माता कंपनियां शामिल हो रही है। साथ ही इंडस्ट्री के उपयोग में आने वाली सभी प्रकार की मशीनरी एवं टूल्स, सोलर कंपनिया इसमे भाग ले रही है।

 



            विश्व विख्यात बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल इंदौर चेप्टर के प्रमुख श्री आकाश वर्मा ने बताया कि उद्योगो के बडे समूह के रूप मे हम पहली बार एक्सपो में शामिल हो रहे है। इसका लाभ उद्योगों के साथ उपभोक्ताओं को भी होगा। BNI ग्रुप की इंदौर इकाई द्वारा इसमे अलग तरह  के 100 से ज्यादा स्टाल लगाए जा रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Indore's Grand Tiranga Yatra: A Spectacle of Patriotism

भाजपा के 11 साल, बेमिसाल- प्रोफेशनल मीट इंदौर- 11 जून 2025

MP Pipe Manufacturers Meet CIPET to Address Industry Concerns