नई जिम्मेदारी: श्री सचिन बंसल इंदौर भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष नियुक्त!

श्री सचिन बंसल को भारतीय जनता पार्टी इंदौर का कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर माननीय विधायक श्री गोलू शुक्ला जी ने आशीर्वाद प्रदान किया। 

भारतीय जनता पार्टी, इंदौर नगर ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए, शहर के जाने-माने उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता श्री सचिन बंसल को महत्वपूर्ण पद नगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति 28 अक्टूबर को पार्टी द्वारा जारी की गई। उनके साथ उपाध्यक्ष, महामंत्री, नगर मंत्री, मिडिया प्रभारी जैसे पदों पर 33 नामों की घोषणा की गई। 


बहुमुखी व्यक्तित्व और संगठनात्मक अनुभव

श्री बंसल का एक बहुआयामी व्यक्तित्व है और वे विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं आप अध्यक्ष, इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (Indian Plast Pack Forum), चेयरमैन  इंडियन प्लास्टिक इंस्टीट्यूट (IPI) इंदौर चैप्टर, कार्यकारिणी सदस्य एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, मध्य प्रदेश (AIMP), प्रधान संपादक: इंडियन प्लास्ट टाइम्स (Indian Plast Times) समाचार पत्र, सदस्य इंदौर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन सहित प्लास्टिक उद्योग से जुड़े है। श्री बंसल सामाजिक, खेल और शासकीय गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भागीदार रहते हैं।

भाजपा इंदौर द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा करने के बाद नव नियुक्त पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा जी का अभिनंदन कर भाजपा कार्यालय पर अपनी खुशी प्रकट की। 

नई जिम्मेदारी मिलने पर, श्री सचिन बंसल ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा: "मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को नगर कोषाध्यक्ष का महत्त्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए, मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी, माननीय केबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी और बड़े भाई विधायक श्री गोलू शुक्ला जी तथा पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व का मैं हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।" उन्होंने आगे कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का सतत संकल्प है।



निष्ठा और पारदर्शिता पर ज़ोर

भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा जी ने नव नियुक्त कोषाध्यक्ष सचिन बंसल को मुंह मीठा करवा कर शुभकामनाऐं प्रदान की।

अपने दायित्व के निर्वहन के संबंध में, श्री बंसल ने पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता का संकल्प लिया है: "मैं पूर्ण निष्ठा, परिश्रम और प्रतिबद्धता के साथ इस उत्तरदायित्व का निर्वहन करने हेतु संकल्पित हूँ। माननीय नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा जी के कुशल नेतृत्व तथा वरिष्ठों के मार्गदर्शन में, मैं संगठन के आर्थिक प्रबंधन को पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करूँगा।"

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक श्री रमेश मेंदौला जी दादा ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को फूल माला पहना कर शुभकामानाऐं दी ।

भाजपा कार्यकारिणी के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष  श्री सचिन बंसल को औद्योगिक संगठन एसोसिएसन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र ने समारोह आयोजित कर सम्मान किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाऐं प्रदान की। 

श्री बंसल ने सभी वरिष्ठजनों, साथियों और परिजनों से प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी उन्हें यह स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहेगा, जिसे वे अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं। इस महत्वपूर्ण पद पर श्री सचिन बंसल की नियुक्ति से इंदौर भाजपा के संगठनात्मक और आर्थिक प्रबंधन को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।


भाजपा अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाऐं दी और टीम के रूप में मिल कर काम करने का आव्हान किया। 

श्री सचिन बंसल को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!

- टीम सचिन बंसल

Comments

Popular posts from this blog

Indore's Grand Tiranga Yatra: A Spectacle of Patriotism

FICCI- Awareness Program on Sustainability in ESG for MSMEs and Implementing Sustainable Business Practices

बजट पर चर्चा 2025: एक रोमांचक अनुभव