अनुशासन और आतिथ्य का संगम: इंदौर में संपन्न हुई भाजपा की 'वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला'

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के सफल आयोजन हेतु व्यवस्था प्रभारी सचिन बंसल की पीठ थपथपाकर प्रशंसा करते माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी।"

 इंदौर, जो अपनी स्वच्छता और स्वाद के लिए विश्व प्रसिद्ध है, हाल ही में भाजपा का एक महत्वपूर्ण आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का साक्षी बना। डेली कॉलेज में आयोजित इस आयोजन में 6 राज्यों के लगभग 348 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह आयोजन न केवल वैचारिक विमर्श का केंद्र रहा, बल्कि इसने भाजपा के कठोर अनुशासन और इंदौर की बेमिसाल मेहमाननवाजी की नई मिसाल पेश की।

मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग जी के साथ चर्चा का अवसर

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री
शिवप्रकाश जी ने कार्यशाला में स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन की मजबूती अनुशासन से ही संभव है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला स्तरीय वर्गों में अब मंत्री, सांसद या विधायक—कोई भी हो—सबको रात वहीं रुकना होगा। कार्यशाला में मोबाइल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा, जिससे कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान प्रशिक्षण पर केंद्रित रहा। 
भाजपा की टीम के सदस्य भाजपा महामंत्री श्री सुधीर कोल्हे जी, श्री हरप्रीत बक्क्षी जी के साथ 

किसी भी बड़े आयोजन की सफलता उसके पीछे काम करने वाली टीम पर निर्भर करती है। इस कार्यशाला में व्यवस्था प्रभारी सचिन बंसल की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। सचिन बंसल और उनकी टीम ने आवास से लेकर भोजन तक के इंतजाम को इतनी सूक्ष्मता से संभाला कि स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सचिन बंसल की पीठ थपथपाकर उनकी सराहना की।


अपेक्षित श्रेणी में न होने के बावजूद, सचिन बंसल जैसे नेताओं ने बाहर रहकर व्यवस्था की कमान संभाली, जो उनके संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इंदौर की टीम ने अतिथियों को विदाई के समय इंदौर का प्रसिद्ध नमकीन, खजराना गणेश और महाकाल की तस्वीर भेंट कर इस यात्रा को यादगार बना दिया। कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, और वरिष्ठ नेता डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे सहित कई दिग्गज मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल की अनूठी कार्यपद्धति बताया।









#पंडित_दीनदयाल_उपाध्याय_प्रशिक्षण_महाअभियान_2026
#वक्ता_प्रशिक्षण_कार्यशाला
#BJPप्रशिक्षण2026
#संगठन_शक्ति
#BJPTrainingCamp
#DrMohanYadav
#मुख्यमंत्री_मप्र
#बेमिसाल_मेजबानी
#IndoriHospitality




Comments

Popular posts from this blog

Indore's Grand Tiranga Yatra: A Spectacle of Patriotism

FICCI- Awareness Program on Sustainability in ESG for MSMEs and Implementing Sustainable Business Practices

बजट पर चर्चा 2025: एक रोमांचक अनुभव