भाजपा के 11 साल, बेमिसाल- प्रोफेशनल मीट इंदौर- 11 जून 2025



 भारत 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित होगा: दुष्यंत गौतम

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र में अपनी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में एक व्यापक 'प्रोफेशनल मीट' का आयोजन किया। यह आयोजन पार्टी के 'संकल्प से सिद्धि' अभियान के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों तक पहुंचाना था।इस राष्ट्रव्यापी 'प्रोफेशनल मीट' में कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में श्री दुष्यंत गौतम जी, (राष्ट्रीय महामंत्री)श्री विष्णुदत्त शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा मध्य प्रदेश), और कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजय शामिल थे। इन नेताओं ने विभिन्न सत्रों में पेशेवरों के साथ संवाद किया, जिसमें सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और भविष्य के लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित होगा। प्रधानमंत्री जी ने देश की राजनीति से भ्रष्टाचार और परिवारवाद को समाप्त करने का कार्य कर रहे हैं। मोदी जी का नेतृत्व भारत को हर क्षेत्र में वैश्विक रूप से पहचान और सम्मान दिला रहा है। इस अवसर पर श्री सचिन बंसल ने केबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। 

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी से सौजन्य भेंट

Unveiling the Future "The Surging Growth of the Plastics Industry"