Tiranga Yatra Indore 13 Aug 2025


 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, उद्योगपतियों ने भी किया स्वागत

इंदौर, अगस्त 25: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है, और अब कोई भी अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस अभियान में मुख्यमंत्री के साथ नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई नेता शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान इंदौर शहर देशभक्ति के जोश और जुनून में डूबा नजर आया, जहां हर तरफ तिरंगे लहरा रहे थे और "वंदे मातरम" के नारे गूंज रहे थे।



मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का सम्मान करने पर जोर दिया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। यात्रा के दौरान, इंदौर को लगातार आठवीं बार सबसे स्वच्छ शहर बनाने वाले सफाई कर्मचारियों और लोकतंत्र सेनानियों का भी सम्मान किया गया। इस विशाल तिरंगा यात्रा में सभी धर्मों और वर्गों के हजारों लोग शामिल हुए, जिन्होंने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम और मप्र रिप्रोसेस प्लास्टिक ग्रेन्युअल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मंच पर श्री सचिन बंसल के साथ श्री अंकित भारूका, श्री जाहिद शाह, श्री प्रमोद सोमानी,श्री हिरेन सोनी, श्री गुरवीर सिंह, श्री रूचिल जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।  
इसके पूर्व तिरंगा यात्रा के आयोजन को सफल बनाने के लिए औद्योगिक संगठनों की बैठक आयोजित कि गई। बैठक को इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी और बडी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित थे। 





Comments

Popular posts from this blog

भाजपा के 11 साल, बेमिसाल- प्रोफेशनल मीट इंदौर- 11 जून 2025

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी से सौजन्य भेंट

Unveiling the Future "The Surging Growth of the Plastics Industry"