Posts

Showing posts from August, 2025
Image
 चीनी से बनेगा बायो प्लास्टिक, देश का पहला संयंत्र स्थापित  - इंदौर आया 'बायो युग ऑन द व्हील्स', सेमिनार संपन्न इंदौर मप्र। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'मेक इन इंडिया' विजन को साकार करते हुए, बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड ने देश का पहला बायोप्लास्टिक (पॉलीलैक्टिक एसिड-पीएलए) प्लांट स्थापित किया है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई क्रांति लाएगा। शुक्रवार को इंदौर में 'बायो युग ऑन द व्हील्स' कार्यक्रम में इस बायोप्लास्टिक से बने उत्पादों को देखने का अवसर मिला। प्लास्टिक एवं पैकेजिंग उद्योगों की संस्था इंडियन प्लास्ट पैक फोरम और बलरामपुर चीनी मिल द्वारा आयोजित प्रदर्शनी और सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोलू शुक्ला और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा थे। अतिथियों ने एक वाहन पर बनाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और पीएलए आधारित उत्पादों का निरीक्षण किया। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल ने बताया कि चीनी को पॉलीलैक्टिक  एसिड में कन्वर्ट कर उसे अनेक उत्पाद बनाए जा सकते है...
Image
 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव - तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, उद्योगपतियों ने भी किया स्वागत इंदौर, अगस्त 25: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है, और अब कोई भी अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस अभियान में मुख्यमंत्री के साथ नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई नेता शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान इंदौर शहर देशभक्ति के जोश और जुनून में डूबा नजर आया, जहां हर तरफ तिरंगे लहरा रहे थे और "वंदे मातरम" के नारे गूंज रहे थे। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का सम्मान करने पर जोर दिया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। यात्रा के दौरान, इंदौर को लगातार आठवीं बार सबसे स्वच्छ शहर बनाने वाले सफाई कर...